Hindustan Saga Hindi
धर्म

दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं तुलसी विवाह का आयोजन

सूरत। सूर्य पुत्री तापी तट पर बसी सूरत नगरी में सामूहिक एकादशी उद्यापन और तुलसी विवाह  का भव्य आयोजन मेंहदीपुर बालाजी मंदिर, न्यू सिटी लाइट में जा रहा है। आयोजक मंडल की मधु अग्रवाल, कविता अग्रवाल, प्रेमा गुप्ता ने बताया कि 23 नवंबर 2023 को सुबह 10.30 को ग्यारस पूजा शुरू की जाएगी। दोपहर 2 बजे फलाहारी भोजन, 3.30 बजे शालीग्रामजी की बारात, 5.00 बजे तुलसी विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात 7.30 बजे फलाहारी भोजन ( प्रसाद ) की व्यवस्था रखी गई है।

दीपा केडिया, अरूणा सराफ, सरोज अग्रवाल ने बताया कि 24 नवंबर 2023 को सुबह 9.30 बजे हवन आहुति और पूजा संपन्न होगी। इसके बाद 10.30 बजे ब्राह्मण, यजमान एवं उनके परिवार जन और आमंत्रित सभी मेहमानों के लिए महा प्रसाद (भोजन) का आयोजन होगा। कार्यक्रम की व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के लिए  समय सारणी दी गई है कुछ समय आगे पीछे हो सकता है।

यह भी देखें...

ध्यान गुरु रघुनाथ येमूल गुरुजी ने बनाया विश्व का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग; हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन

Hindustan Saga Hindi

13–15 दिसंबर को दिल्ली में होगा शंखनाद महोत्सव – छत्रपति शिवाजी के शस्त्रों की प्रदर्शनी

Hindustan Saga Hindi

राम मंदिर में ध्वजारोहण और भारत उत्कर्ष महायज्ञ की पूर्णाहुति, नोएडा में 11 लाख श्रद्धालुओं ने रचा नया इतिहास

Hindustan Saga Hindi

Leave a Comment