Hindustan Saga Hindi
स्पोर्ट्स

लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह ने सारण क्रिकेट लीग में की शिरकत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

पटना: सारण क्रिकेट लीग (SCL) में जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में बिहार के लालगंज से माननीय विधायक श्री संजय कुमार सिंह ने लीग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने छपरा वॉरियर्स और मढ़ौरा ईगल्स के बीच खेले गए मुकाबले का आनंद लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में मढ़ौरा ईगल्स की टीम ने जीत हासिल की।

मैच के समापन पर श्री संजय कुमार सिंह ने विजेता टीम के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों में अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के महत्व को रेखांकित किया।

सारण के सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी की परिकल्पना पर आयोजित यह लीग क्षेत्र की छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें अपनी क्षमता साबित करने का अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दस टीमों की भागीदारी ने इस प्रतियोगिता को क्षेत्रीय क्रिकेट के एक उत्साहपूर्ण आयोजन का स्वरूप दिया है।

सारण क्रिकेट लीग की एक विशेष पहचान इसका हंगर फ्री भारत (Hunger Free Bharat) मिशन के साथ जुड़ाव है। इस पहल के माध्यम से खेल के लोकप्रिय मंच का उपयोग भोजन की बर्बादी रोकने, जिम्मेदार खानपान को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है।

प्रतियोगिता अपने निर्णायक चरण की ओर बढ़ रही है। सभी की निगाहें अब 28 नवंबर को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में होने वाले भव्य फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां लीग की सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।

सारण क्रिकेट लीग का प्रयास है कि स्थानीय स्तर पर मौजूद प्रतिभाओं को केवल खेलने का अवसर ही नहीं, बल्कि पहचान, सम्मान और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी मिले।

सारण की धरती से उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देना और खेल के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना, सारण क्रिकेट लीग इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है।

यह भी देखें...

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

Hindustan Saga Hindi

अभय भुतडा फाउंडेशन ने अल्टीमेट पिकल बॉल लीग के सहयोग के लिए बढ़ाया हाथ

VELVEX ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ साझेदारी कर बाज़ार में अपनी उपस्थिति को तेज़ किया

Hindustan Saga Hindi

Leave a Comment