Hindustan Saga Hindi
क्षेत्रीय समाचार

“दीपक झा ने किया कमाल, ‘The Pioneer’ का कार्यकारी संपादक बना जमशेदपुर का लाल”

जमशेदपुर के बेटे और वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार झा को देश के प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी अखबार ‘द पायनियर’ का नया कार्यकारी संपादक नियुक्त किया गया है।

वे पहले भी ‘द पायनियर’ में ब्यूरो हेड और मेट्रो एडिटर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दीपक कुमार ने संसद, मंत्रालयों, राजनीतिक दलों और राष्ट्रीय चुनावों की रिपोर्टिंग में अहम योगदान दिया है। उन्हें पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए FICCI जर्नलिज्म अवॉर्ड सहित कई सम्मानों से नवाजा गया है। राम जन्मभूमि मंदिर के नवनिर्माण और प्रतिष्ठा समारोह की रिपोर्टिंग में भी उनके लेखन को काफी सराहा गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें मान्यता मिली है और वे राज्यसभा की मीडिया एडवाइजरी कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। साथ ही कई सामाजिक संगठनों के साथ समर्थक सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं।

दीपक कुमार के पिता कर्ण किशोर झा, टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हैं, और माता भगवती झा एक गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। माता-पिता ने इसे सिर्फ बेटे की नहीं, बल्कि जमशेदपुर की पहचान और मेहनत की जीत बताया। उन्होंने कहा कि दीपक की सफलता हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो मेहनत और ईमानदारी से अपने क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है।

उनकी पत्रकारिता की गहराई और पकड़ का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान जब दिल्ली-एनसीआर के वोटरों के लिए एक लंबी छुट्टी के क्रम की स्थिति बनी, तो उनके लेख के आधार पर सरकार को कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करना पड़ा। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव भी सप्ताह के मध्य में कराए गए ताकि छुट्टियों की वजह से वोटिंग प्रभावित न हो।

दीपक को यह ज़िम्मेदारी ऐसे समय पर मिली है जब ‘द पायनियर’ एक नई दिशा की ओर अग्रसर है, और दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चंदन मित्रा की विरासत को आगे ले जाना अब उनके कंधों पर है। उनकी नियुक्ति से न केवल अख़बार को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि जमशेदपुर का नाम भी राष्ट्रीय मीडिया मानचित्र पर और मजबूती से उभरेगा।

यह भी देखें...

उत्तर प्रदेश के गाँव में लगाए गए 100 जल शुद्धिकरण यंत्र, लगभग 1,800 लोगों को मिलेगा लाभ

Hindustan Saga Hindi

IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, सुप्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, रंजना झा, और रिया सिंह ने अपनी लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

Hindustan Saga Hindi

आदि बोध फाउंडेशन ने केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से देशभर के रेस्तरां में एक समान खाद्य परोसने की मात्रा के मानक तय करने पर विचार करने का किया अनुरोध

Hindustan Saga Hindi

Leave a Comment