Hindustan Saga Hindi
बिज़नेस

LG इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के ‘इंडिया का सेलिब्रेशन’ के साथ त्‍योहारों से पहले घर लाएं खुशियां 

Jamshedpur, 01 October 2024: भारत के प्रमुख कंज्‍यूमर ड्यूरेबल ब्रांड, LG इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स अपने मेगा कंज्‍यूमर प्रमोशन प्रोग्राम ‘इंडिया का सेलिब्रेशन’ के साथ इस दिवाली को रोशन करने के लिए तैयार है। त्‍योहारी सीजन को और ज्‍यादा उत्‍साहजनक बनाने के लिए डिजाइन किए गए इस प्रमोशन प्रोग्राम में, 51 करोड़ रुपए के उपहार और ग्राहकों के लिए हर दिन LG ड्रीम होम पैकेज जीतने का मौका मिलेगा, जिसमें साइड-बाई-साइड रेफ्रि‍जरेटर, OLED टीवी, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, वाटर प्‍यूरीफायर और एयर कंडिशनर शामिल हैं। 

लाइफ्स गुड ऑफर्स

लाइफ्स गुड ऑफर्स के हिस्‍से के रूप में, ग्राहक चुनिंदा मॉडल्‍स पर 26,000 रुपए तक के डिस्‍काउंट के साथ 26 प्रतिशत तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। खरीदारी को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए, LG न्‍यूनतम एक रुपए के डाउन पेमेंट और चुनिंदा मॉडल्‍स पर, शुरुआती 888 रुपए की फ‍िक्‍स EMI के साथ आसान EMI विकल्‍प की पेशकश कर रहा है। 

इसके अलावा, जो ग्राहक इंस्‍टाव्‍यू साइड-बाई-साइड रेफ्र‍िजरेटर खरीदते हैं, उन्‍हें 11,999 रुपए मूल्‍य का मिनी रेफ्र‍िजरेटर मुफ्त में मिलेगा।

टीवी खरीदार चुनिंदा मॉडल्‍स पर 3 साल की वारंटी और LG के  OLED टीवी रेंज पर 50,000 रुपए तक के लाभ का फायदा उठा सकते हैं।

अन्‍य लाभ में शामिल हैं:

  • 30% तक की छूट: चुनिंदा टीवी मॉडल्‍स के साथ LG साउंड बार्स
  • 8-पीस बोरोसिल ग्‍लास लॉक किट: 5000 रुपए मूल्‍य का उपहार चुनिंदा रेफ्र‍िजरेटर्स के साथ  
  • फ्री स्‍टेनलेस-स्‍टील बोतल: च‍ुनिंदा वाटर प्‍यूरीफायर्स के साथ
  • फ्री माइक: चुनिंदा LG XBOOM स्‍पीकर मॉडल्‍स के साथ
  • ग्‍लास बाउन किट: चुनिंदा माइक्रोवेव मॉडल्‍स के साथ
  • पहले साल मुफ्त मेंटेनेंस पैकेज की कीमत ₹4200 चुनिंदा वाटर प्यूरीफायर्स पर।
  • सभी डिशवॉशर पर 2 मुफ्त सेवाएं।
  • चुनिंदा फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों पर 1 ईएमआई की छूट।
  • 5 स्टार और हॉट एंड कोल्ड एयर कंडीशनर्स पर निश्चित ईएमआई ₹1999। 

होंग जू जियोन, एमडी, LG इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इंडिया ने कहा, “त्‍योहार का मौसम खुशी, उत्‍सव और नई शुरुआत का समय होता है। मेगा कंज्‍यूमर प्रमोशन ‘इंडिया का सेलिब्रेशन’ के माध्‍यम से हम अपने ग्राहकों को अपने अभिनव और उच्‍च गुणवत्‍ता वाले उत्‍पादों के साथ अपने घरों को ज्‍यादा सुंदर और वेलकमिंग बनाने का अवसर प्रदान करना चाहते हैं। LG इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इस त्‍योहारी सीजन में आकर्षक उपभोक्‍ता ऑफर और सुनिश्चित उपहार के साथ उत्‍पादों का एक विस्‍तृत पोर्टफोलियो पेश कर रही है, जो उपभोक्‍ता अनुभव को खास बनाएगा। हम इस साल त्‍योहारी सीजन बहुत अच्‍छा होने की उम्‍मीद कर रहे हैं।”

LG के बेहतर उत्‍पादों को खोजें:

LG होम एप्‍लाएंसेस: LG के होम एप्‍लाएंसेस स्‍टाइलिश, इन्‍नोवेटिव और पर्यावरण अनुकूल हैं, जो LED डिस्‍प्‍ले पैनल, सहज ज्ञानयुक्‍त कंट्रोल्‍स, और विभिन्‍न कलर ऑप्‍शन जैसे एडवांस्‍ड टेक्‍नोलॉजी से लैस हैं। प्रोडक्‍ट श्रृंखला में एयर कंडिशनर, रेफ्र‍िजरेटर्स, वॉशिंग मशीन, वाटर प्‍यूरीफायर्स, माइक्रोवेव और डिशवॉशर्स शामिल हैं।

LG होम एंटरटेनमेंट: LG की टीवी, स्‍पीकर और प्रोजेक्‍टर्स की श्रृंखला के साथ बेजोड़ मनोरंजन का अनुभव हासिल करें। गूगल असिस्‍टैंट, अलेक्‍सा और LG ThinQ AI जैसे बिल्‍ट-इन वॉइस असिस्‍टैंट के साथ लैस LG टीवी एक यूनिवर्सल रिमोट के साथ आते हैं, जो अधिकांश डिवाइस को नियंत्रित कर सकता है। OLED, QNED, और नैनोसेल सहित विभिन्‍न साइज और टेक्‍नोलॉजी में उपलब्‍ध, LG के होम एंटरटेनमेंट उत्‍पाद एक प्रभावी दृश्‍य अनुभव प्रदान करते हैं। 

ऑफर की वैधता और उपलब्‍धता:

ये एक्‍सक्‍लूसिव ऑफर्स 13 सितंबर से 7 नवंबर तक उपलब्‍ध रहेगा। उत्‍पाद खरीदने और इन रोमांचक ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए ग्राहक निकटतम स्‍टोर पर जा सकते हैं या https://www.lg.com/in/ पर लॉगइन कर सकते हैं।

विन LG ड्रीम होम पैकेज’ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, ग्राहक  <“पहला नाम” “अंतिम नाम” GTM कोड > लिखकर 7835073507 पर एक एसएमएस भेज सकते हैं।

यह भी देखें...

मोरपेन ने दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड 755 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया; EBITDA में 273% की वृद्धि दर्ज हुई और यह 132 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Hindustan Saga Hindi

एसजी एसपीआर एस्टेट: एक ऐसा शहरी परिसर, जहां रहना, काम करना, खरीदारी और मनोरंजन सब कुछ एक साथ

Hindustan Saga Hindi

योगेश पुराणिक की पुस्तक Decoding the Ramayana ने किंडल पर हासिल की #2 और #3 रैंकिंग

Hindustan Saga Hindi

Leave a Comment