Hindustan Saga Hindi
धर्म

बादशाह ग्रुप द्वारा  गणेशजी के आगमन पर होंगे अविस्मणीय कार्यक्रम

सूरत। हर साल के भांति इस साल भी बादशाह ग्रुप द्वारा सूरत में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसकी सभी पूर्व तैयारी ग्रुप द्वारा की गई है। गणेश मंडलों में अपनी अलग ही पहचान बना चुका बादशाह ग्रुप के गणेशजी की प्रतिमा का मंगलवार 3 सितंबर 2024 का आगमन होगा। शहर के पाल मीना बाजार से शाम 7 बजे गणेशजी की शोभा यात्रा निकलकर निशाल सर्कल की ओर जाएंगी।

शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए बादशाह ग्रुप के जैमिन अहिर ने बताया कि गणेशजी की शोभा यात्रा में 110 पुणेरी ढोल, उज्जैन से डमरू वादक और शंख आरती के लिए 30 अघोरीओ आएंगे। उज्जैन में जिस तरह महाकाल की शोभा यात्रा निकलती है उसी तर्ज पर गणेशजी की भी यात्रा निकलेंगी। हाथी- घोड़ा के साथ विशाल मशाल यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड सिंगर पुर्वा मंत्री लाइव परफार्मस करेंगी। यह शोभा यात्रा पूरे गुजरात में अविस्मरणीय होगी। जिससे देखने के लिए हजारों की तादाद में गणेश भक्त इकट्ठा हो सकते है।

  • गणेशजी की शोभा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र
  • 110 पुणेरी ढोल
  • उज्जैन से डमरू वादक और शंख आरती के लिए 30 अघोरीओ प्रस्तुति देंगे
  • उज्जैन में महाकाल की शोभा यात्रा तर्ज पर गणेशजी की शोभायात्रा
  • हाथी- घोड़ा के साथ विशाल मशाल यात्रा
  • बॉलीवुड सिंगर पुर्वा मंत्री का लाइव परफार्मस
  • महाकाय नंदी

यह भी देखें...

राम मंदिर में ध्वजारोहण और भारत उत्कर्ष महायज्ञ की पूर्णाहुति, नोएडा में 11 लाख श्रद्धालुओं ने रचा नया इतिहास

Hindustan Saga Hindi

हरिद्वार में बन रहा है विश्व का सबसे विशाल विश्व सनातन महापीठ: एक मेगा प्रोजेक्ट जो आध्यात्मिक भारत की नई पहचान बनेगा

Hindustan Saga Hindi

गिरनार यात्रा -ध्यान साधना विज्ञान और सेवा का संगम – ध्यानगुरु रघुनाथ येमुल गुरुजी

Hindustan Saga Hindi

Leave a Comment