Hindustan Saga Hindi
क्षेत्रीय समाचार

“जीवन -बंधन”सामूहिक विवाह कार्यक्रम में घरवा पूजन और 11 नवयुगल एक साथ बंधे परिणय सूत्र में

"Jeevan-Bandhan" Gharwa Pujan and 11 new couples tied together in marriage ceremony

सूरत। “जीवन-बंधन”ग्रुप की ओर से सुरत के सिटीलाइट स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के अग्रम स्कूल प्रांगण में रविवार 8 जनवरी सुबह 8 बजे से ग्यारह भाग्यवान जोड़ों का द्वितीय सामूहिक विवाह “जीवन- बंधन “बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ।

विवाह आयोजन समिति की मधु अग्रवाल,कविता अग्रवाल,दीपा केडिया,अरुणा सर्राफ व सरोज अग्रवाल ने बताया कि अग्रम स्कूल के फाउंडर निरंजनजी अग्रवाल,संजयजी मोढ़ा, विजया जी कोकड़ा,संतोषजी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

प्रभाकर प्रोसेसर्स प्राइवेट लिमिटेड के मीनू आनंद पोद्दार व सूर्योदय प्राइवेट लिमिटेड के विनोद पालीवाल का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। यजमानों द्वारा सभी युवतियों को देवी पार्वती का अलौकिक श्रृंगार समक्ष आशीर्वाद स्वरूप शिव पार्वती का घरवा पूजवाकर युवतियों को सुहाग की चूनडी व आभूषण पहनाए। तत्पश्चात सभी दूल्हा दुल्हन विवाह स्थल पर सज – सवर कर गाजे-बाजे के साथ परिजन व अनेक आमंत्रित मेहमानों की साक्षी में बारात निकाली गई। सभी युगलों ने विवाह के तहत सजे मंडप में एक दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि समक्ष फेरे लेकर आलीशान तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वर का हाथ थामा व जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई।

इस विवाह में नवविवाहित सभी जोड़ों को दानदाताओं के सहयोग से वर को साफा,शेरवानी सेट और वधू को बरी- बेस के अलावा अलमारी,पलंग,गद्दा,बर्तन का स्टैंड,कपड़े, बर्तन ,दुलहन सेट के अलावा राशन सहित जीवन उपयोगी खूब सारा सामान कन्यादान में भेंट स्वरूप दिया गया।आयोजन समिति ने बताया कि इस दौरान नवविवाहितओं के पीले हाथ होने के हर्ष का माहौल था वही उनकी विदाई बेला में भावुकता भी समारोह में मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर झलक रही थी। आए हुए सभी परिवार और परिजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। इस मौके पर आमंत्रित अतिथि गण और बहुत सारे युवक-युवती, कार्यकारिणी महिलाएं व सभी पदाधिकारी मौजूद थे। साथ ही सभी नवयुगलो का मैरिज सर्टिफिकेट भी बनाया गया।

यह भी देखें...

आदि बोध फाउंडेशन ने केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से देशभर के रेस्तरां में एक समान खाद्य परोसने की मात्रा के मानक तय करने पर विचार करने का किया अनुरोध

Hindustan Saga Hindi

माधुरी हाथिनी ने वंतारा में उपचार पूरा किया, एक वर्ष से अधिक समय तक चले विशेष उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद महाराष्ट्र लौटी

Hindustan Saga Hindi

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

Hindustan Saga Hindi

Leave a Comment